UP Labour Card List 2025: यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2025 में अपना नाम कैसे देखें
UP Labour Card List 2025: उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यूपी श्रमिक कार्ड की लिस्ट 2025 जारी की जाती है, जिसमें वे श्रमिक जिनका नाम यूपी श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन में शामिल है, अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। यह लिस्ट उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर प्रकाशित होती है। जिन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें यूपी श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। अगर आपने यूपी श्रमिक कार्ड 2025 के लिए आवेदन किया है और अब आप अपनी नाम सूची में देखना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूरी जानकारी प्राप्त करें।
Table of Contents
☰ Menu- UP Labour Card List 2025
- UP Shramik Card List 2025 के बारे में जानकारी
- UP Labour Card List 2025 का उद्देश्य
- यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट (जिलेवार)
- UP Labour Card List आवश्यक दस्तावेज
- UP Labour Card List 2025 के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता
- UP Labour Card List 2025 में अपना नाम कैसे चेक करें?
- कुल पंजीकृत श्रमिकों की सूची देखने की प्रक्रिया
- कुल नवीनीकर्त श्रमिक सूची देखने की प्रक्रिया
- UP Labour Card के लिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- UP Labour Card Status Check Online कैसे करें
- UP Labour Card स्टेटस न मिलने पर क्या करें?
- UP Labour Card List Download कैसे करे?
- E Shram Card List - ई श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें
- ई-श्रम कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें:
- Summary of UP Labor Card List 2025
UP Labour Card List 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के असंगठित श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड के माध्यम से प्रदान करने के उद्देश्य से यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2025 जारी की जाती है। इस लिस्ट में श्रमिक कार्ड, लेबर कार्ड और मजदूर कार्ड के तहत उन श्रमिकों का नाम शामिल होता है जो राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का लाभ उठाने के योग्य होते हैं। यदि आप अपना नाम UP Labour Card List 2025 में देखना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, ग्राम पंचायत कार्यालय, या शहरी क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
श्रमिक पंजीकरण @ upbocw.in, आवेदन स्थिति
UP Shramik Card List 2025 के बारे में जानकारी
योजना | यूपी श्रमिक कार्ड योजना |
---|---|
आर्टिकल का विषय | UP Labour Card List |
संबंधित योजना | यूपी श्रमिक कार्ड |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक/मजदूर |
उद्देश्य | श्रमिकों के हित में संचालित की जाने वाली अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ एक कार्ड के माध्यम से प्रदान करना |
साल | 2025 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | Online |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://upbocw.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 18001805412 |
UP Labour Card List 2025 का उद्देश्य
इस लिस्ट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है, जो उनके कल्याण के लिए लागू की जाती हैं। UP Labour Card List 2025 के माध्यम से प्रदेश के निर्माण श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे यह जानकारी मिल सके कि राज्य में कितने श्रमिक कार्यरत हैं और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है। इसके अतिरिक्त, श्रमिक कार्ड के माध्यम से केवल पात्र श्रमिकों तक ही सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गैर-पात्र व्यक्तियों द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ न उठाया जाए। केवल वही श्रमिक जिन्हें श्रमिक कार्ड/मजदूर कार्ड प्राप्त होगा, वे ही इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट (जिलेवार)
उत्तर प्रदेश में जिन श्रमिकों को अपना नाम UP Labour Card List 2025 में चेक करना है, वे श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिले की श्रमिक कार्ड सूची ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही वे अपनी तहसील, ग्राम, पंचायत और गांव के हिसाब से अपनी नाम की स्थिति चेक कर सकते हैं। श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के लगभग सभी जिलों की सूची ऑनलाइन जारी की जाती है। यह जिले निम्नलिखित हैं:
- आगरा
- अंबेडकर नगर
- अलीगढ़
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- आजमगढ़
- इलाहाबाद
- बाराबंकी
- बागपत
- बदायूं
- बहराइच
- बिजनौर
- बलिया
- बांदा
- बलरामपुर
- बरेली
- बस्ती
- बुलंदशहर
- चंदौली
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- फ़िरोज़ाबाद
- फर्रुखाबाद
- फ़तेहपुर
- फैजाबाद
- गौतम बुद्ध नगर
- गोंडा
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- गाज़ियाबाद
- हापुड़
- हमीरपुर
- हरदोई
- हाथरस
- झांसी
- जौनपुर
- कन्नौज
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- ललितपुर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- मउ
- मेरठ
- महाराजगंज
- महोबा
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- मुज़फ़्फ़रनगर
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- रामपुर
- रायबरेली
- संत कबीर नगर
- सहारनपुर
- सुलतानपुर
- संभल
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- सीतापुर
- शाहजहांपुर
- शामली
- जालौन
- भदोही
- श्रावस्ती
- उन्नाव
- वाराणसी
इन सभी जिलों में श्रमिकों के नाम UP Labour Card List में चेक किए जा सकते हैं।
UP Labour Card List 2024 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जॉब कार्ड (लागू है तो)
- नियोजन प्रमाण पत्र/स्वघोषणा पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- ठेकेदार के पास निर्माण कार्य करने का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
UP Labour Card List 2025 के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता
उत्तर प्रदेश में श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:
- आवेदक की आयु: आवेदन करने वाले श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- स्थाई निवासी: श्रमिक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- मासिक आय: आवेदक की मासिक आय ₹15,000 से कम होनी चाहिए।
- कार्य अनुभव: आवेदक ने निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम 90 दिन कार्य किया हो।
- बैंक खाता: श्रमिक का एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक किया गया हो।
इन पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले श्रमिक ही UP Labour Card List 2025 के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Uttarpradesh Labour Card Form PDF
UP Labour Card List 2025 में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद, श्रमिकों के टैब पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक सूची खुलेगी, जिसमें से आपको श्रमिकों की सूची जनपदवार/ब्लॉकवार पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। इसमें आपको जनपद, नगर निकाय एवं विकासखंड (यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो नगर निकाय का चयन करें, और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो विकासखंड का चयन करें) और कार्य की प्रकृति तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Submit पर क्लिक करेंगे, आपके सामने आपके क्षेत्र के श्रमिक कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2025 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Note: यदि आपका नाम सूची में शामिल नहीं है, तो आपको नई सूची जारी होने तक का इंतजार करना होगा। संभव है कि आपका नाम आने वाली सूची में शामिल हो।
कुल पंजीकृत श्रमिकों की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की Official Website पर जाना है।
- वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद, आपको डैशबोर्ड सेक्शन के तहत पंजीकृत श्रमिक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको यूपी के सभी आवेदनों की जानकारी मिलेगी, जैसे कि अप्रूव्ड, पेंडिंग, आदि। इस पेज पर आपको एक + का निशान दिखाई देगा।
- अब आपको + के निशान पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने यूपी के सभी जिलों के नाम की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में आप स्वीकृत आवेदनों की संख्या, अस्वीकृत आवेदनों की संख्या, पंजीयन शुल्क, पंजीयन शुल्क लंबित, आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस प्रकार आप कुल पंजीकृत श्रमिकों की सूची देख सकते हैं।
कुल नवीनीकर्त श्रमिक सूची देखने की प्रक्रिया
यदि आप यह देखना चाहते हैं कि कितने श्रमिकों ने अपने श्रमिक कार्ड को नवीनीकरण (रिन्यूअल) करवाया है और कितने पेंडिंग हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- सबसे पहले आपको यूपी श्रमिक कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद, डैशबोर्ड सेक्शन के तहत कुल नवीनीकृत श्रमिक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आप श्रमिक कार्ड नवीनीकरण से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
- इसके बाद, अपने क्षेत्र की सूची देखने के लिए + आइकन पर क्लिक करें।
- अब आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें और फिर अपने क्षेत्र को सिलेक्ट करके उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड नवीनीकरण सूची देख सकते हैं।
इस प्रकार आप कुल नवीनीकरण श्रमिकों की सूची देख सकते हैं।
UP Labour Card के लिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
अगर आपको उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज करनी है, तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद, संपर्क करें के टैब के तहत शिकायत के विकल्प पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, आप कॉल सेंटर श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- अब आपको यहां शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद, शिकायत जोड़ें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
UP Labour Card Status Check Online कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको यूपी श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uplabour.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको UP Labour Card Check Status से संबंधित सभी विकल्प मिलेंगे।
- ई-श्रम टैब पर क्लिक करें: वेबसाइट पर "ई-श्रम" या "Labour" टैब पर क्लिक करें। इससे आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से श्रमिक कार्ड का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
- स्टेटस चेक करने के लिए सही विकल्प चुनें: अब आपको 'Labour Card Registration Status' या 'UP Labour Card Check Status' के विकल्प पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद आप स्टेटस चेक करने के पेज पर पहुंच जाएंगे।
- आवश्यक जानकारी भरें: इस पेज पर आपको अपना पंजीकरण नंबर, आधार कार्ड नंबर, या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इन विवरणों को भरने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- स्टेटस की जानकारी प्राप्त करें: जानकारी भरने के बाद आपके यूपी श्रम कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से आप जान सकते हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत, अस्वीकृत, या अभी प्रक्रिया में है।
UP Labour Card स्टेटस न मिलने पर क्या करें?
अगर आपको UP Labour Card Check Status करते समय कोई समस्या आ रही है, तो आप यूपी श्रम विभाग की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। कई बार सिस्टम की धीमी गति के कारण स्टेटस अपडेट होने में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें।
UP Labour Card List Download कैसे करे?
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड सूची डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद UP Labour Card List को डाउनलोड करने के लिए आवश्यक सूची खोलें।
- सूची का चयन करें: उपयुक्त विकल्प से अपने जनपद/ब्लॉक का चयन करें और श्रमिक कार्ड की सूची को देखें।
- प्रिंट आइकॉन पर क्लिक करें: जैसे ही सूची आपके सामने खुल जाए, तो प्रिंट आइकॉन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपकी यूपी लेबर कार्ड लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी।
- एक्सेल फॉर्मेट में डाउनलोड करें: यदि आप एक्सेल फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो प्रिंट आइकॉन के पास बने एक्सेल आइकॉन पर क्लिक करें। इससे आपको पूरी सूची एक्सेल फॉर्मेट में प्राप्त हो जाएगी।
इस प्रकार से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से यूपी श्रमिक कार्ड की सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
E Shram Card List - ई श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले https://eshram.gov.in पर जाएं।
- आवेदन प्रक्रिया शुरू करें: वेबसाइट पर दिए गए "Register on E-Shram" या "Apply for E-Shram Card" पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें: यहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण आदि भरने होंगे।
- आधार लिंकिंग: आवेदन के दौरान आपको आधार कार्ड को लिंक करना होगा और आपके द्वारा दिए गए विवरणों को सत्यापित करना होगा।
- सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद, आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ई-श्रम कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें:
ई-श्रम कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
- ई-श्रम पोर्टल पर जाएं: https://eshram.gov.in पर जाएं और "Check E-Shram Card Status" पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें: अपना आधार कार्ड नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- स्टेटस चेक करें: जानकारी भरने के बाद, "Submit" बटन पर क्लिक करें और स्टेटस देख सकते हैं।
Summary of UP Labor Card List 2025
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड सूची 2025 राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जारी की जाती है। इस सूची में श्रमिकों का नाम शामिल होता है जिन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रमिक अपनी नाम की स्थिति श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालयों से चेक कर सकते हैं। यूपी श्रमिक कार्ड से श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जैसे कि स्वास्थ्य, आवास, और शिक्षा योजनाएं।
UP Labour Card क्या है?
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड, राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और लाभों का उपयोग करने के लिए जारी किया जाता है।
UP Labour Card के लिए पात्रता क्या है?
श्रमिक को असंगठित क्षेत्र में काम करना चाहिए और उसे किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो।
UP Labour Card कैसे बनवाएं?
श्रमिक ऑनलाइन श्रम विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी श्रम कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UP Labour Card का लाभ क्या है?
इस कार्ड से श्रमिकों को स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, पेंशन जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
UP Labour Card List कैसे चेक करें?
श्रमिक श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी कार्यालय में जाकर अपनी नाम की स्थिति चेक कर सकते हैं।
UP Labour Card के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
पहचान पत्र (आधार कार्ड), निवास प्रमाण पत्र, फोटो, और श्रमिक के कार्य स्थल का प्रमाणपत्र।
क्या सभी श्रमिकों को UP Labour Card मिलता है?
नहीं, केवल असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को ही यह कार्ड मिलता है।
UP Labour Card की वैधता कितनी होती है?
UP Labour Card की वैधता पांच साल होती है, उसके बाद इसे नवीनीकरण की आवश्यकता होती है।
UP Labour Card के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
आम तौर पर UP Labour Card के लिए आवेदन शुल्क नहीं होता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में शुल्क लिया जा सकता है।
UP Labour Card से क्या फायदे मिलते हैं?
श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेंशन, आवास योजनाएं, और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
Comments Shared by People