Bihar Labour Card List 2025: बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में नाम चेक कैसे करें

Category: Bihar » by: Jaswant Gandash » Update: 2025-01-02

Bihar Labour Card List 2025: बिहार सरकार ने श्रमिकों के लिए बिहार लेबर कार्ड सूची जारी कर दी है। इस सूची को बिहार श्रमिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। जिन श्रमिकों ने अपना लेबर कार्ड बनवाया है, वे अब अपने मोबाइल से घर बैठे Bihar Labour Card List में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। इस सूची में नाम देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि आपका लेबर कार्ड बना है या नहीं।

लेबर कार्ड धारकों को बिहार सरकार द्वारा पेंशन, बीमा, चिकित्सा, साइकिल, औजार सहायता, और बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति जैसे लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आप बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। ताकि आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और सरकार की अन्य सहायता योजनाओं से जुड़ सकें। 

bihar labour card list

Bihar Labour Card List 2025

बिहार सरकार राज्य के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू करती रहती है। इसी उद्देश्य से असंगठित क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड जारी किए गए हैं। इस कार्ड के जरिए श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है। बिहार श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को 16 अंकों का लेबर कार्ड प्रदान किया जाता है। यह कार्ड 5 साल के लिए मान्य होता है, और इसकी अवधि समाप्त होने के बाद इसे नवीनीकरण कराना आवश्यक होता है। यह कार्ड विशेष रूप से केवल मजदूर वर्ग के लिए बनाया गया है।

लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इनमें बीमा योजना, पेंशन योजना, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, साइकिल योजना, आवास योजना और चिकित्सा योजना जैसी लाभकारी योजनाएं शामिल हैं। इस प्रकार, लेबर कार्ड बिहार के श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने और उन्हें आवश्यक आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। लेबर कार्ड प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होता है।

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन पंजीयन

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 के बारे में जानकारी

Yojana NameBihar Labour Card List
संबंधित विभागबिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार श्रमिक कार्ड योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक
उद्देश्यलेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम घर बैठे चेक करना
लेबर कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
राज्यबिहार
आधिकारिक वेबसाइटhttp://bocw.bihar.gov.in/
साल2025

Bihar Labour Card List 2025 के लाभ

बिहार लेबर डिपार्टमेंट द्वारा लेबर कार्ड के द्वारा शुरू की गई श्रमिक योजना का लाभ दिया जाता है। लेबर कार्ड के माध्यम से निम्नलिखित योजनाओं के लाभ प्राप्त होते हैं जो निम्न प्रकार है।

  • पितत्व लाभ
  • मातृत्व लाभ
  • मृत्यु लाभ
  • नकद पुरस्कार
  • साइकिल श्रम योजना
  • शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
  • औजार क्रय योजना
  • विवाह के लिए वित्तीय सहायता
  • भवन मरम्मत अनुदान योजना
  • वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना
  • लाभार्थी को चिकित्सा सहायता योजना
  • बिहार श्रमिक पेंशन योजना
  • दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना
  • बिहार श्रमिक विकलांगता पेंशन योजना
  • श्रमिक परिवार पेंशन योजना बिहार
  • बिहार प्रधानमंत्री श्रम योगी मनाधन योजना
  • बिहार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि

बिहार लेबर कार्ड कौन बनवा सकता है?

बिहार के जो श्रमिक असंगठित क्षेत्र की श्रेणी में आते हैं वह सभी मजदूर अपना बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। असंगठित क्षेत्र की श्रेणी में आने वाले मजदूरों की लिस्ट निम्न प्रकार है।

  • नर्स
  • वार्डबॉय
  • रेजा
  • आया
  • गार्ड
  • बढ़ई
  • दर्जी
  • मोची
  • कुली
  • नाई
  • प्लंबर
  • सफाई कर्मचारी
  • खाना बनाने वाली बाई
  • पुताई करने वाला पेंटर
  • बिजली वाला
  • ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली
  • टाइल्स वाला
  • मंदिर के पुजारी
  • वेल्डिंग करने वाला
  • खेत में काम करने वाले मजदूर
  • नरेगा मजदूर
  • पत्थर तोड़ने वाले मजदूर
  • ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूर
  • खेत में काम करने वाले मजदूर
  • फॉल सीलिंग वाले श्रमिक
  • मूर्ति बनाने वाले मजदूर
  • रिक्शा चालक
  • भेलपुरी वाला
  • चाय वाला
  • घर का नौकर नौकरानी
  • ठेले में सामान बेचने वाले
  • मछुआरा
  • ऑपरेटर
  • सेल्समैन
  • हेल्पर
  • ड्राइवर
  • ऑटो रिक्शा चलाने वाला
  • सभी पशुपालक
  • डेरी वाले

Bihar Labour Card List 2025 कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले, बिहार लेबर कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वेबसाइट: http://bocw.bihar.gov.in/
Bihar Labour Card List 2024

  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, आपको "Register Labour" ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
Bihar Labour Card List 2024

  • इस पेज पर सबसे पहले जिला का नाम चुनें, फिर क्षेत्र का प्रकार (Urban/Rural) चुनें।
  • इसके बाद, आपको तहसील और ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, Search ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट 2025 आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Labour Card Download: बिहार लेबर कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

  • सबसे पहले, आपको बिहार श्रमिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट: http://bocw.bihar.gov.in/
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, "View Registration Status" के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आपको बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए श्रमिक का आधार कार्ड नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर से आधार कार्ड नंबर डालकर नीचे Show के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब, आपके सामने बिहार लेबर कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

E-Shram Card List Bihar - ई श्रम कार्ड लिस्ट बिहार कैसे चेक करें 

ई श्रम कार्ड लिस्ट बिहार 2025 चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले, आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, आपको "e-Shram Card List" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • इस पेज पर आपको अपना जिला, क्षेत्र का प्रकार (Urban/Rural), तहसील, और ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद, Search ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ई श्रम कार्ड लिस्ट बिहार 2025 आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • इस प्रकार, आप आसानी से बिहार राज्य में पंजीकृत ई श्रमिकों की लिस्ट देख सकते हैं।

लेबर कार्ड लिस्ट बिहार में अपना नाम चेक कैसे करें?

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट चेक करने और उसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले, बिहार श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी:
  • Area/क्षेत्र वाले सेक्शन में अगर आप शहरी हैं तो Urban को सेलेक्ट करें, और अगर आप ग्रामीण हैं तो Rural को सेलेक्ट करें।
  • अगर आप शहरी हैं तो: District, Municipal Corporation, और Ward No. सेलेक्ट करें, फिर Search पर क्लिक करें।
  • अगर आप ग्रामीण हैं तो: District, Block, और Panchayat सेलेक्ट करें, फिर Search पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके सामने Bihar Labour Card List खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • लिस्ट में अपना नाम ढूंढें। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Summary of Bihar Labor Card List 2025

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 में श्रमिकों के नाम चेक करने के लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। पंजीकृत श्रमिकों को यह कार्ड सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे पेंशन, बीमा, चिकित्सा सहायता, साइकिल योजना, और शिक्षा सहायता प्राप्त करने के लिए मिलता है। श्रमिक अपनी जानकारी भरकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड क्या है?

Bihar

बिहार लेबर कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली एक पहचान प्रमाण है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

Bihar

बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर जिला, क्षेत्र और पंचायत का चयन कर "Search" पर क्लिक करें।

क्या बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है?

Bihar

हां, बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है और आप इसे बिहार श्रमिक विभाग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड का लाभ क्या हैं?

Bihar

लेबर कार्ड धारकों को पेंशन, बीमा, चिकित्सा सहायता, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना, और अन्य सहायता मिलती है।

बिहार लेबर कार्ड किसे मिल सकता है?

Bihar

असंगठित श्रमिक जैसे नर्स, सफाई कर्मचारी, रिक्शा चालक, मजदूर, प्लंबर आदि को बिहार लेबर कार्ड मिल सकता है।

बिहार लेबर कार्ड की वैधता कितनी होती है?

Bihar

बिहार लेबर कार्ड की वैधता 5 साल होती है, उसके बाद इसे नवीनीकरण करना होता है।

क्या बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है?

Bihar

हां, बिहार लेबर कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है, इसके लिए श्रमिक को आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होती है।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम नहीं है तो क्या करें?

Bihar

यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपको श्रमिक विभाग में संपर्क करना चाहिए या फिर पंजीकरण कराना चाहिए।

बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar

श्रमिक विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके आप बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या बिहार लेबर कार्ड लिस्ट को डाउनलोड किया जा सकता है?

Bihar

हां, बिहार लेबर कार्ड लिस्ट को डाउनलोड किया जा सकता है और इससे आप अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Comments Shared by People

WhatsApp channel logo Telegram